शिविर में समस्याओं का किया गया समाधान

शिविर में समस्याओं का किया गया समाधान

चौथम. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोलों में विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर बुधवार को छह पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महादलित अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल क्षेत्र में योजनाओं के विकास अच्छादन के लिए सरकार के द्वारा यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. जिसमें संबंधित सभी विभागों के अधिकारी शिविर में उपस्थित रहकर जन समस्या व यहां के लोगों के आम समस्या से जुड़े मामलों को शिविर में ही समाधान कर सकेंगे. तथा इससे भी में 22 प्रकार के जनकल्याण से जुड़े विकास के मामले में लोगों के समस्याओं का समाधान किया जाना है. जिसमें राशन कार्ड, अनौपचारिक शिक्षा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड निर्माण, प्रधान मंत्री आवास योजना, भूमि बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार के पेंशन, नल जल ग्राम गली पक्की योजनाएं, जीवन ज्योति समेत उन तमाम बातों को ध्यान में रखकर जनहित के मामलों में समाधान किये जायेंगे. शिविर का मॉनिटरिंग बीडीओ मोहम्मद मिनहाज अहमद ने किया. बीडीओ ने बताया कि बुधवार को प्रखंड के चौथम पंचायत लालपुर बोडा मुसहरी मोहनपुर पंचायत के भरना मुसहरी, बुच्चा पंचायत के धनछड़ शिव मंदिर, पिपरा के भेलौरी, तेलौछ पंचायत के दास टोला, हरदिया पंचायत के कमरी दिघरी सामुदायिक भवन में यह शिविर आयोजित की गयी, जिसमें लोगों के समस्याओं का समाधान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >