चौथम. पुनपुन थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह का निधन सदर अस्पताल में हो गया. बताया जाता है कि चौथम थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड संख्या 05 निवासी विनय कुमार सिंह पटना जिले के पुनपुन थानाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे. सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि मृतक दो दिन पूर्व अपने निजी कार्य से छुट्टी पर घर आये थे. अचानक बीते शनिवार की रात सांस लेने में दिक्कत होने लगी. परिजनों ने चौथम पीएचसी इलाज के लिए लाया. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. रविवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. शव परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
