कोरोना के कहर के बीच रमजान ए पाक माह शुरू

गोगरी : कोरोना वायरस के कहर व लॉकडाउन के साथ रमजान का पाक महीना शनिवार से शुरू हो गया. शुक्रवार की देर संध्या मस्जिदों के लाउडस्पीकर से शनिवार की सुबह से रमजान माह शुरू होने की घोषणा होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी है. शनिवार को सेहरी खाकर मुसलमान भाइयों ने पहला रोजा […]

गोगरी : कोरोना वायरस के कहर व लॉकडाउन के साथ रमजान का पाक महीना शनिवार से शुरू हो गया. शुक्रवार की देर संध्या मस्जिदों के लाउडस्पीकर से शनिवार की सुबह से रमजान माह शुरू होने की घोषणा होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी है. शनिवार को सेहरी खाकर मुसलमान भाइयों ने पहला रोजा रखा. लॉकडाउन के कारण मस्जिद में ताला बंद होने के कारण मुसलमान भाइयों ने घर में ही पांचों वक्त नमाज अदा की.

इफ्तार का वक्त होते ही सभी मुसलमान भाई अपने अपने घरों में रोजा खोला. लॉकडाउन होने के कारण सभी रोजेदार घर में ही रहे. कुछ जरूरत के सामान खरीदने के लिए बाहर निकले और सामान की खरीदारी कर तुरंत घर वापस हो गए. घर में गृहिणियों द्वारा इफ्तार के लिए लजीज व्यंजन बनाया गया. सभी रोजेदारों ने अपने अपने घर में ही रोजा खोला और इबादत की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >