जेट स्ट्रीम के प्रभाव से और बढेगा शीतलहर, सुबह व शाम ठंड से कांप रहे लोग

खिली धूप ने लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत दी.

गोगरी. अनुमंडल क्षेत्र सहित जिले में भीषण ठंड से जूझ रहे लोगों को फिलहाल दो दिनों की राहत मिल सकती है. लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है. मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में स्पष्ट किया है कि मंगलवार से एक बार फिर जिले में कोल्ड डे जैसे हालात बनने की प्रबल संभावना है. खासकर जेट स्ट्रीम के प्रभाव में आने से ठंड का प्रकोप फिर तेज हो सकता है. सोमवार को सुबह से ही खिली धूप ने लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत दी. लेकिन सुबह और शाम ठंड से लोग कांपते हुए नजर आए. सोमवार को खिली धूप का लोगों ने काफी लुफ्त उठाया. धूप खिलने के बावजूद ठंड में कोई खास कमी नहीं दिखी. धूप निकलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक सुधार दर्ज किया गया, जिससे सड़कों पर चहल-पहल भी बढ़ी. बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठंड से बचाव के साथ बाहर निकलते नजर आए. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक विपुल कुमार मंडल के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है. बावजूद इसके, न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से पांच डिग्री कम बना हुआ है जो ठंड की गंभीरता को दर्शाता है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक धूप निकलने से दिन के तापमान में हल्का सुधार बना रह सकता है. हालांकि मंगलवार से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ जेट स्ट्रीम का असर बढ़ेगा, जिससे तापमान में फिर गिरावट आएगी. ऐसे में सुबह और रात के समय ठंड और अधिक सताएगी. पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता अहसास और बढ़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >