अलौली. दुष्कर्म के आरोपित को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिया जाये. पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा सरकार दें. उक्त बातें मंगलवार को राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव ने कही. उन्होंने बीते सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली. डॉ. चंदन ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को फांसी की सजा दिलाई जायेगी. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से निर्दोष को दोषमुक्त करने की बात कही गयी है. श्री यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा के साथ रहने के लिए आवास योजना का लाभ दिया जाये. उन्होंने कहा कि उचित न्याय नहीं मिलने पर राज्य व्यापी आंदोलन करेंगे. नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
