पछुआ हवा से गिरा तापमान, बढ़ी कनकनी, शाम होते ही सड़क पर पसरा सन्नाटा

पछुआ हवा से गिरा तापमान, बढ़ी कनकनी, शाम होते ही सड़क पर पसरा सन्नाटा

खगड़िया. नये साल 2026 के आगमन के साथ ही जिले में ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है. नये साल में पहले दिन ही ठंडी हवाओं ने जिले में मौसम को तेजी से बदल दिया है. इन हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आयी है. मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को तेज पछुआ हवा ने सुबह से शाम तक ठंड और ज्यादा बढ़ा दी है. सर्द हवा चलने के कारण वातावरण में सिहरन और कनकनी बढ़ गयी है. दिन के आठ बजे तक कोहरे छाए रहने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था. सर्द हवा व कुहासे से बढ़ी ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है. अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है. चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नाकाफी ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है, लेकिन नाकाफी है. खासकर गरीब तबके के लोग ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं. लोगों को यह कहते सुना जा रहा है कि प्रशासन समय पर अलाव की व्यवस्था नहीं कर गरीबों के साथ अन्याय करता है. अविलंब अलाव प्रर्याप्त व्यवस्था की जाय. ठंड से फसल को लाभ किसान भरत कुमार, करण कुमार, अर्जुन कुमार, कृष्णा कुमार आदि किसानों ने बताया कि ठंड का बढ़ना जरूरी है. ठंड नहीं होने की स्थिति में गेहूं, मसुर, चना सहित अन्य फसलों की वृद्धि न के बराबर होती है. ठंड बढ़ने के बाद ही फसल का विकास संभव है. ठंड बढ़ने से किसानों में खुशी देखी जा रही है. ठंड से करें बचाव इन दिनों ठंड का प्रकोप सर्द पछुआ हवा ने बढ़ा दी है. इससे सभी उम्र के लोगों को बचना चाहिए. खासकर बच्चे व बुजुर्गों को ठंड से बचाना बेहद जरूरी है. इसके लिए गर्म खाना, गर्म कपड़ा व गर्म पानी आवश्यक है. कहते हैं चिकित्सक आइएमए अध्यक्ष सह सर्जन डॉ प्रेम शंकर ने बताया कि ठंड का कहर अभी आगे जारी रहेगी. ऐसे में इससे बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है. खासकर नवजात शिशु व बुजुर्गों को ठंडे से ज्यादा परहेज करने की जरूरत है. किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर चिकित्सकों से सलाह व इलाज कराना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >