नगर सभापति ने 47 लाख रुपये की तीन योजनाओं का किया उद्घाटन, लोगों में खुशी

नगर सभापति ने 47 लाख रुपये की तीन योजनाओं का किया उद्घाटन, लोगों में खुशी

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है. इसी कड़ी में वार्ड संख्या-30 को एक बड़ी सौगात मिली है. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने करीब 47 लाख रुपये की लागत से तीन योजनाओं का उद्घाटन किया. बताया जाता है कि 24 लाख 34 हजार रुपये की लागत से अघोरी स्थान की ओर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया. वहीं विधिक संघ वाली गली में 3 लाख 89 हजार रुपये की लागत से पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया. कृष्णापुरी क्षेत्र में 19 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वार्ड पार्षद रूबी देवी ने की. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाय. लोगों को मूलभूत समस्याओं से राहत मिले. उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि हर वार्ड में धरातल पर दिखाई देगा. कहा कि सड़क, नाला, जल निकासी, स्वच्छता और आधारभूत संरचना को मजबूत करना नगर परिषद की प्राथमिक है. इसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. मौके पर उपसभापति प्रतिनिधि मो. शहाबुद्दीन, लक्ष्मी देवी, अभिषेक कुमार, धर्मवीर प्रसाद, रंजीत यादव, नंदेव यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >