KHAGARIA मां कात्यायनी दरबार में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, गाजे-बाजे के साथ स्वागत

चौथम प्रखंड के रोहियार पंचायत स्थित प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ मां कात्यायनी मंदिर में मंगलवार को उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन हुआ.

चौथम से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट :

चौथम प्रखंड के रोहियार पंचायत स्थित प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ मां कात्यायनी मंदिर में मंगलवार को उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन हुआ. हेलीपैड से वाहन द्वारा मंदिर परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचते ही पूरा परिसर “जय माता दी” के उद्घोष से गूंज उठा. उन्होंने सबसे पहले मां कात्यायनी के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया. इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री को फूलों के बुके और मालाएं भेंट कर उनका अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए लोगों का आभार प्रकट किया और उनका उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह आकर्षक ढंग से सजाया गया था. रंग-बिरंगी लाइटें, फूलों की सजावट और पारंपरिक सज्जा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया. आयोजन समिति द्वारा हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया था, जिससे कार्यक्रम बेहद व्यवस्थित और सफल नजर आया. प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई थीं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. मौके पर कमिश्नर, डीआईजी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते नजर आए. इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि, स्थानीय नेता और गणमान्य लोग भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में पहले से ही उत्साह का माहौल था, जो उनके पहुंचते ही चरम पर पहुंच गया. मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. लोगों का कहना था कि मां कात्यायनी दरबार में मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर न्यास समिति के उपाध्यक्ष युवराज शम्भू, डॉ भवेश, कुंदन कुमार सहित समिति के सदस्यों ने भरपूर मेहनत कर सफल बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >