मुखिया ने गांव के तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

मुखिया ने गांव के तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

चौथम. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी बौरने पंचायत की मुखिया सोनी देवी ने रुपनी निवासी रंजेश पासवान सहित उसके दोनों पुत्र पर मारपीट को लेकर थाने में आवेदन दी है. आवेदन में बताया कि गुरुवार को मेरे जमीन के आगे अतिक्रमण कराये गए जमीन पर किल्ला खूंटा गाड़कर चदरा चढ़ाने की तैयारी कर रहा था. मना करनेपर रंजेश पासवान व उसके दोनों पुत्र गाली गलौज व मारपीट की. इसकी सूचना पति सहित चौथम पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मेरे पति और पुत्र घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उपरोक्त लोगों ने मेरे पुत्र के साथ भी मारपीट की.. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में रंजेश पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >