बाढ़ पीड़ितों के लिए 18 से 28 तक लगाया जायेगा कैंप

बाढ़ पीड़ितों के लिए 18 से 28 तक लगाया जायेगा कैंप

श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से लगाया जायेगा फ्री मेडिकल कैंप खगड़िया. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज व शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल परमानंदपुर द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में फ्री मेडिकल कैंप लगाया जायेगा. कॉलेज के अधीक्षक डॉ विवेकानंद ने बताया कि 18 से 28 अगस्त 2025 तक मेडिकल कैंप लगाया जायेगा. कैंप में कॉलेज के नॉन क्लिनिकल व पैराक्लिनिकल विभाग के सभी फैकल्टी व नर्सिंग स्टाफ भाग लेंगे. अस्पताल की ओर से मुफ्त दवा दी जायेगी. उन्होंने जन प्रतिनिधि से अनुरोध करते हुए कहा कि जहां डेंगू, मलेरिया, डायरिया फैलने की आशंका हो उस स्थान की सूचना अस्पताल के प्रबंधक को दिया जाय. ताकि अस्पताल प्रशासन द्वारा उचित कदम उठाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >