खगड़िया. प्रखंड युवा कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई ने चौथे दिन शनिवार को जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा निकाला. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने संविधान की प्रति को लेकर पदयात्रा निकाला. पदयात्रा गोगरी प्रखंड के पीपरपाती गांव से कोयला बसुआ, सिसबन्नी, पौरा, फुलवरिया, कन्हौली, बलतारा, सोनबरसा होते हुए सरैया गांव में समाप्त हुआ. इस दौरान गांव के लोगों का भरपुर सहयोग मिला. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार संविधान की मूल भावना को कमजोर कर रही है. बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकारों को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है. न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. श्री यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय, आरक्षण और समानता पर लगातार हमले हो रहे हैं. सत्ता में बने रहने के लिए संविधान के सिद्धांतों से खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिले के किसान यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे हैं. जैसे लगता है कि सरकार किसानों से नफरत करती है. कांग्रेस पार्टी पूरे जिले के हर गांव, हर टोल, हर वार्ड जाकर विरोध स्वरूप जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा करेगी. क्योंकि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर देश के किसान, नौजवान, मजदूर, छात्र, महिलाएं, शोषित, वंचितों के अधिकार की रक्षा करेगी. कार्यक्रम में गोगरी के प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार, पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सुमन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय ठाकुर, राजकिरण ठाकुर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नितिन पटेल, रितिक सिंह, रुपेश पटेल, सन्नी चौरसिया, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव देवकरण शाह, शिवम सिंह, गौतम गुप्ता, जितेंद्र कुमार, विवेक गुप्ता, सुमित आर्य, श्रीतम सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
