हत्याकांड का आरोपित ने किया न्यायालय में आत्म समर्पण

थाना क्षेत्र के काजीचक निवासी सुनील चौरसिया के पुत्र गौरव कुमार ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के काजीचक निवासी सुनील चौरसिया के पुत्र गौरव कुमार ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया. पुलिस दबिश के बाद शुक्रवार को गौरव ने आत्म समर्पण किया. मालूम हो कि बीते 18 अगस्त को काजीचक निवासी जगदीश चौधरी के पुत्र बैजू चौधरी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था. बीते 22 अगस्त को बैजू चौधरी की इलाज के दौरान भागलपुर मायागंज अस्पताल में मौत हो गयी थी. जिसमें सौरभ एवं गौरव दोनों भाई को हत्यारोपित बनाया गया था. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि लगातार पुलिस के छापेमारी के कारण हत्यारोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपित सौरभ को गिरफ्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >