नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गोगरी. अनुमंडल के गौछारी एनएच 31 पेट्रोल पंप के समीप सड़क मार्ग से पूर्णिया जाने के दौरान गौछारी एनएच 31 पेट्रोल पंप के समीप नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अनिल कुमार चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. राजद के खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव व उदय यादव ने भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया. बताते चलें कि विगत कुछ दिन पूर्व सड़क मार्ग से हुई दुर्घटना में कुछ लोगों के मौत हो जाने से उनके परिजनों से मिलने के लिए पूर्णिया जाने के दौरान खगड़िया जिला के सीमा क्षेत्र में जहां-जहां लोगों को नेता प्रतिपक्ष की सड़क मार्ग से पूर्णिया जाने की खबर प्राप्त हुई सभी सड़क किनारे पहुंचकर जगह-जगह स्वागत के लिए पूर्व से ही तैयार थे. इसी क्रम में गौछारी न 31 पेट्रोल पंप पर राजद के नेता निरंजन चौरसिया, राजद नेता जीवन लाल चौरसिया, अजय सक्सेना उर्फ प्रवीण चौरसिया, सुबोध कुमार चौरसिया ,सुजीत चौरसिया, रंजीत कुमार, रोशन कुमार, सच्चिदानंद मुनि, अशोक चौरसिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >