सूर्यदेव का नहीं हो रहा दर्शन- घना कुहासा, सर्द हवा व कनकनी से जनजीवन प्रभावित

सुबह 10 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन, एक घंटे के बाद कुहासा छा गया

खगड़िया. ठंड के प्रकोप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. शनिवार को भी सूर्यदेव का दर्शन नहीं हुआ. पूरे दिन घना कुहासा, सर्द हवाएं व कनकनी से लोग परेशान रहे. सुबह 10 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन, एक घंटे के बाद कुहासा छा गया. पूरे दिन अत्यधिक ठंड रहा. शहर के बाजार में सन्नाटा छाया रहा. यातायात प्रभावित हो गया. ठंड को लेकर बच्चों व बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गयी. जबकि किसान फसलों को पाले से बचाने के लिए चिंतित हैं. मौसम विभाग की माने तो जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में लगातार गिरावट हो रहा है. बताया जाता है कि आगामी एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा पड़ रहा है. ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की आवाजाही कम हो गयी. खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. सरकारी व निजी अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. सुबह के समय कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. कामों को छोड़कर घरों में दुबकने को मजबूर हैं. शहर में जगह जगह अलाव तापते देखे गए. शहर के राजेन्द्र चौक, प्रखंड कार्यालय रोड, बलुआही बस स्टैंड, स्टेशन परिसर, पटेल चौक व सदर अस्पताल में आग का सेवन करते देखे गए. वहीं बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शुंभा पंचायत के सरस्वती स्थान चौक के समीप ठंड से बचाव के लिए युवाओं ने अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश की. सुबह से ही चौक पर अलाव के चारों ओर लोग जुटे रहे. ठिठुरन भरी ठंड में अलाव ही एकमात्र सहारा बना रहा. स्थानीय युवाओं ने जिला-प्रशासन से प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि ठंड से राहत मिल सके.

ठंड के प्रकोप को बढ़ते देख विधायक ने किया कंबल वितरण

सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने ठंड को बढ़ते देख सदर अस्पताल व अन्य जगहों पर कंबल का वितरण किया. शाम में विधायक ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच कंबल वितरण किया. वहीं मानसी प्रखंड के बलहा गांव में सैकड़ों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार और खगड़िया के विकास के लिए दिन रात एक कर काम कर रहे हैं. इस भीषण ठंड में वृद्ध लोगों में बीच कंबल का वितरण करने से उन्हें भी शांति की अनुभूति हो रही है. कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला ने कहा कि सदर विधायक बबलू मंडल को हर गांव के हर समस्या की जानकारी है. जिसे दूर करने के लिए वे हर संभव प्रयास किया जायेगा. कंबल वितरण कार्यक्रम में जेडीयू मानसी के प्रखंड अध्यक्ष राजनीति पटेल, बीजेपी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजा राम सिंह, मुकेश कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे.

सर्दी-खांसी, बुखार, निमोनिया व सांस संबंधी बीमारियों बढ़ा खतरा

मौसम की मार से लोग बीमार पड़ने लगे हैं. सदर अस्पताल व निजी अस्पताल में मरीजों में इजाफा देखा जा रहा है. इस ठंड में खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए ज्यादा खतरा बढ़ गया है. लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं. ठंड से बीमारियों का बढ़ गया खतरा ठंड और शीतलहर को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण सर्दी-खांसी, बुखार, निमोनिया और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए भी. ठंड में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, इसलिए विशेष सावधानी जरूरी है. डॉक्टरों ने गर्म कपड़े पहनने, सिर व कान ढक कर रखने, ठंडे पानी से बचने की सलाह दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >