एसपी राकेश कुमार का एसएसपी में हुआ पदोन्नति

बिहार सरकार के गृह आरक्षी विभाग के अधिसूचना के बाद एसएसपी का प्रभार ग्रहण किया गया

खगड़िया. एसपी राकेश कुमार का पदोन्नति सीनियर पुलिस अधीक्षक में हुआ है. गुरुवार को एसपी राकेश कुमार ने एसएसपी का प्रभार ग्रहण किया है. नए साल के पहले दिन कनीय प्रशासनिक कोटी से प्रवर कोटी में पद प्रभार ग्रहण किया गया. बिहार सरकार के गृह आरक्षी विभाग के अधिसूचना के बाद एसएसपी का प्रभार ग्रहण किया गया. बताया जाता है कि एसपी राकेश कुमार की कर्मठता, निष्पक्ष कार्यशैली, अनुशासन और मजबूत नेतृत्व क्षमता ने पुलिस प्रशासन को नई दिशा मिली है. आम जनता के प्रति संवेदनशील और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता के कारण पदोन्नति दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >