पिता की मौत के बाद बेटे का सनकीपन, धारदार हथियार से हमला कर छह लोगों को किया घायल

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया

चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत के जमुआ गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पिता की मौत के बाद एक सनकी युवक ने धारदार हथियार से हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया. मिली जानकारी के अनुसार जमुआ गांव निवासी उग्रसेन पाठक की बुधवार दिन करीब 11 बजे मौत हो गई थी. उनके निधन की सूचना पर परिजन, रिश्तेदार एवं ग्रामीण घर पहुंचे हुए थे. इसी दौरान मृतक के पुत्र प्रदीप पाठक ने अचानक अपना मानसिक संतुलन खो दिया और धारदार हथियार लेकर वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया. अचानक हुए हमले से मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना में रीता देवी, बच्चन देवी, सीमा देवी, मंजू देवी, हरिलाल यादव एवं क्षत्री यादव घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल खगड़िया रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसआई सिंटू कुमार, पीएसआई स्नेहा कुमारी, एएसआई अभिमन्यु कुमार समेत डायल 112 की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रदीप पाठक को गिरफ्तार कर चौथम थाना लाया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है व आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >