अलौली. पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान इचरूआ गांव निवासी रामानंद पटेल के पुत्र दीपक पटेल के रूप में की गयी. थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दीपक पटेल के पास से पांच लीटर देसी शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
