प्रतिबंधित कोडीन युक्त सीरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

smuggler arrested

चौथम.

थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 बोतल कोडीन युक्त सीरप के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान करूआ के रहने वाले सूलो का बेटा सरफराज के रूप में हुई है. चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान कारोबारी के गिरफ्तारी की गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 60 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >