समस्तीपुर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में शुभम ने लाया पहला स्थान

शतरंज प्रतियोगिता में शुभम ने लाया पहला स्थान

मानसी समस्तीपुर जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित प्रथम ओपन शतरंज प्रतियोगिता शाहपुर पटौरी में कराया गया. जिसमें दस जिले के 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिसमें खगड़िया के स्टार खिलाड़ी शुभम कुमार और अंडर 14 के उभरते हुए खिलाड़ी मानव कुमार भी उक्त प्रतियोगिता में शामिल हुए, जिसमें सारे खिलाड़ी को पीछे छोड़ते हुए शुभम कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया. जबकि मानव ने छठा स्थान प्राप्त किया. आयोजक ने दोनों खिलाड़ी को नगद और मेडल देकर सम्मानित किया. नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत, अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की उपाध्यक्ष, विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अंबुज कुमार पौद्दार ने खिलाड़ी को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >