बेलदौर. पिता का साया उठा, गरीबी अभिश्राप बनकर बड़ी हो गयी बिटिया की विधवा मां को दहलाने लगी. बिटिया भी शादी के हसीन सपने मन में दबाए सिसक रही मां को देख सबकुछ ठीक होने का दिलासा देते समय काट रही थी. ऐसे में जब बोबिल के हनुमाननगर गांव निवासी जदयू नेता ऋषभ कुमार ने इनके सहयोग के लिए कदम बढ़ाया, तो समाज के कई लोग इनके कारवां में शामिल हो आर्थिक तंगी का मार झेल बेटियों के शादी के लिए बेवशी में जी रहे परिवार को सहयोग देने का ठान ली. संकल्प इस मुहिम को जारी रखने की प्रतिबद्धता गरीबी का दंश झेल रहे परिवार के बिटिया को शादी के लिए संजोए सपने पूरे करने का. इसलिए तो निःसहाय परिवार की बेटी की धूमधाम से शादी करवाकर समाज में की अनोखी पहल की चर्चा बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के हर पंचायत में हो रही है. इसके लिए ऋषभ ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कन्या विवाह वार्टसप ग्रुप के माध्यम से अभियान शुरू की एवं मंगलवार की रात जनसहयोग से इकट्ठे हुए राशि से एक गरीब परिवार की बेटी की शादी करवाकर इस सराहनीय कदम को अंजाम तक पहुंचाया. अब गरीब एवं नि:सहाय के बेटियों की डोली बेवशी में नहीं शहनाई की गुंज से मायके से होंगी विदा. वही विवाह के सभी रस्मों रिवाज भी खुशी खुशी होगी पूरी. ऋषभ ने लिया संकल्प, इसकी चर्चा चौक -चौराहे पर शुरू हो गयी है इनके सहयोग में उतरे गांव के दर्जनों समाजसेवियों ने बोबिल पंचायत के यददुबासा गांव में मंगलवार की दोपहर शादी की खुशी एवं विदाई के ग़म में नवदंपती को उपहार एवं आशीष देकर विदा किया. ग्रामीणों ने बताया कि नवविवाहित लड़की के पिता झमेली पासवान का निधन जनवरी में हो गया था. जबकि लड़की का भाई मंदबुद्धि था. जिसमें लड़की चार बहन में से सबसे छोटी बहन थी. वहीं उसकी मां की आर्थिक स्थिति खराब थी. इसके कारण कन्या विवाह व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से राशि इकट्ठा कर शादी संपन्न कराया गया. वहीं ऋषभ ने बताया कि इस पहल से हमारे सहयोगी भी सुकून महसूस कर रहे हैं, छोटे से प्रयास से आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की खुशियां बयां करना संभव नहीं है यह कारवां जारी रहेगी.
सहयोग के उठें हाथ तो गरीब परिवार के घर बजी शहनाई
सहयोग के उठें हाथ तो गरीब परिवार के घर बजी शहनाई
