अमनी व सैदपुर में सातवीं लघु सिंचाई गणना कार्य शुरू

लघु सिंचाई गणना कार्य सैदपुर एवं अमनी पंचायत,भगवानपुर मौजा में से शुरू किया गया है

मानसी. प्रखंड के 14 मौजा में सातवीं लघु सिंचाई गणना कार्य गुरुवार से शुरू कर दिया गया है. लघु सिंचाई गणना कार्य सैदपुर एवं अमनी पंचायत,भगवानपुर मौजा में से शुरू किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सैदपुर व अमनी मौजा में शुरू किया गया है. बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि लघु सिंचाई गणना कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, स्वामित्व, ऊर्जा स्रोतों और सिंचाई के लिए उपयोग होने वाले साधनों जैसे कुएं और नलकूपों की जानकारी इकट्ठा करने के लिए की जा रही है. इस गणना के माध्यम से एकत्र किए गए डेटा का उपयोग राज्य सरकार द्वारा कृषि और भूमि विकास से संबंधित नीतियों और योजनाओं को बनाने में किया जायेगा. इस गणना में ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद कुएं, नलकूप जैसे लघु सिंचाई साधनों की स्थिति और संख्या की जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही जल निकायों, कुआं, नदी तालाब, बोरबेल की भी गणना की जा रही है. मौके पर पंचायत सचिव,किसान सलाहकार जयप्रकाश साह, नवल किशोर वर्मा, शंभू ठाकुर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार, डाटा ऑपरेटर सन्नी कुमार सहित किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >