निजी स्कूलों के लिए दूसरे चरण का समय निर्धारित

निजी स्कूलों के लिए दूसरे चरण का समय निर्धारित

गोगरी. शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन के द्वितीय चरण की समय सीमा निर्धारित की गयी है. इस बाबत प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्रा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व समग्र शिक्षा के डीपीओ को निर्देश जारी किया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मोहन ठाकुर ने बताया कि विभागीय निर्देश के तहत शैक्षणिक वर्ष में इस पोर्टल के माध्यम से प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के छात्रों का अगल ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया के प्रथम चरण के लेख शेष बच्चों से आवेदन प्राप्त करने के लिए द्वितीय चरण की समय सीमा निर्धारित किया गया है, जिसके तहत 22 से 31 जुलाई तक छात्रों का पंजीकरण होगा, जबकि दो अगस्त को ऑनलाइन स्कूल आवंटन किया गया जायेगा. तीन से 10 अगस्त तक चयनित छात्रों का सत्यापन एवं विद्यालय में प्रवेश कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >