खगड़िया में राजद का धरना, महंगाई-बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार को घेरा

RJD Protest Khagaria: महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने बुधवार को खगड़िया जिला मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दिया. पार्टी नेताओं ने केंद्र और बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की.

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

RJD Protest Khagaria: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को जिला मुख्यालय में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया. धरना का नेतृत्व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने किया.

धरना कार्यक्रम केंद्र एवं बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव ने किया.

महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

धरना को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार का विकास प्रभावित हुआ है और राज्य में उद्योग-धंधों की कमी के कारण युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहराता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से परेशान है, जबकि सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़े हुए है.

पेपर लीक और युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाया

राजद नेताओं ने कहा कि बिहार में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की मांग की.

किसानों और आम लोगों की समस्याओं पर चिंता

वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है. बढ़ती परिवहन लागत का असर बाजार में लगभग सभी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है.

जनता के मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई की मांग

धरना में मौजूद नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है. उन्होंने सरकार से जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और युवाओं, किसानों तथा आम लोगों को राहत देने की मांग की.

धरना कार्यक्रम में राजद के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >