महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के बताये मार्ग पर आदर्श समाज निर्माण का लिया संकल्प

महानायक थे. अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे.

महेशखूंट. राजपूत एकता जागृति मंच के बैनर तले बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती गुरुवार को केशव चौक पर मनाया गया. मंच से जुड़े लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. जयंती समारोह में डॉ कुंदन कुमार सिंह, मदारपुर पंचायत अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, बोरना पंचायत अध्यक्ष जुवाला सिंह, पंचायत समिति कन्हैया सिंह, आलोक सिंह, दीपक सिंह, रजनी सिंह, शंभू सिंह, संतोष सिंह, विपिन सिंह, परशुराम सिंह, अजीत सिंह, रजनीश सिंह, किशोर सिंह आदि ने भाग लिया. बाबू वीर कुंवर सिंह की तैल चित्र के समक्ष खड़े होकर उनके त्याग, तपस्या, वीरता, अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए उनके बलिदान को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि कुंवर सिंह 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे. अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे. इनको 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है. आज के दिन हम सभी को ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के बताये मार्ग में चल कर एक आदर्श समाज निर्माण करने का संकल्प लेने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >