चिलचिलाती व गर्म हवाओं से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना

चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं से लोगों को राहत मिली.

खगड़िया. जिले में रविवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली. सामान्य जनजीवन पटरी पर लौटते ही बाजार भी गुलजार हो उठा. इसके विपरीत, मौसम के बदले मिजाज की वजह से बाजार में भी रौनक रही. लोग जरूरी कामकाज निपटाने के लिए घरों से बाहर निकले तो खरीददारी भी की. खेत-खलिहान का कामकाज भी सही ढंग से निपटता चला गया. सुबह-सुबह आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं. जिससे मौसम सुहावना हो गया. चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं से लोगों को राहत मिली. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस मापा गया. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बीते एक सप्ताह से तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान थे. तापमान लगातार बढ़ने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था. लेकिन अचानक आए इस बदलाव ने लोगों के चेहरों पर राहत और सुकून ला दिया. ठंडी हवा के झोंकों और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम के इस बदलाव से जहां आम लोगों को राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में इस तरह के उतार-चढ़ाव आगे भी देखने को मिल सकते हैं. वहीं मजदूरों को धूप से बड़ी राहत मिली है. मजदूर व किसान तेज धूप के कारण दो शिफ्ट में काम कर रहे थे. मौसम सुहाना होने से कटाई में रफ्तार आयी है. किसान धूप व वर्षा को लेकर जल्दी जल्द कटाई में लग गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >