मंदबुद्धि व गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

मंदबुद्धि व गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म

परबत्ता. मानसिक तौर पर अस्वस्थ व गूंगी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना परबत्ता नगर पंचायत क्षेत्र का है. इस संबंध में पीड़िता की मां द्वारा दिये गये आवेदन पर पुलिस ने आरोपित नागो दास (50 वर्षीय) पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपित की धर पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है. पीड़ित के परिजनों के मुताबिक घटना 29 अगस्त का है. पीड़िता कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है. बताया जाता है कि युवती गाय के बथान पर अकेली थी. इसी दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >