बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के आईटी भवन में शनिवार को भूमि विवाद के त्वरित निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार की अध्यक्षता सीओ अमित कुमार ने की. इस दौरान अलग-अलग जगहों से पहुंचे दो दर्जन से अधिक फरियादियों ने अपनी गुहार सुनाते हाकिम से अपने पैतृक जमीन दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की गुहार लगाई. बताते चलें की खेत जुताई बुआई के समय में जमीनी विवाद बढ़ जाता है. फरियादियों ने बताया कि हर साल खेत के जुताई बुआई के दौरान आरोपित पक्ष के लोग जबरन विवाद उत्पन्न कर फसल लगाने में समस्या खड़ी कर देते हैं इसके बाद दबंगई से जमीन पर कब्जा करने की साज़िश शुरू कर देते हैं इससे रैयत किसान परेशान हैं. वही जनता दरबार में आठ नए आवेदन प्राप्त हुआ. ज्यादातर मामलों में दोनों पक्ष की मौजूदगी में आवश्यक साक्ष्य एवं दस्तावेज का अवलोकन कर सीओ ने विवाद का त्वरित निबटारा कर दिए जबकि कुछ मामले में प्रतिवादी के अनुपस्थिति के कारण नोटिस तामिल की प्रक्रिया अपनाते अगले शनिवार को सुनवाई करने का भरोसा दिया. इस संबंध में सीओ ने बताया कि जनता दरबार में 8 नये मामले पंजीकृत हुए जबकि नये एवं पूर्व से लंबित कुल 10 मामले की सुनवाई कर निबटारा कर दिया गया. वहीं जनता दरबार में अपर थानाध्यक्ष पवन सिंह, राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा, लिपिक पंकज कुमार समेत फरियादी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
