राजेंद्र चौक पर बैंक के नीचे एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला पंजाब का शातिर अपराधी गिरफ्तार

नगर थाना की पुलिस ने शातिर को थाना पर लाकर पूछताछ किया. शातिर अपराधी द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह सीधे सादे अंजान लोगों को सहायता करने के बहाने से एटीएम कार्ड बदलकर उससे खरीददारी करते हैं. पैसा की अवैध ढंग से निकासी करते हैं.

नगर थाना पुलिस शातिर के पास से अलग-अलग बैंकों का कुल 83 एक्टिव एटीएम कार्ड किया बरामद, मोबाइल जब्त

पंजाब के कपूरथल्ला जिले के सतनामपुर थाना क्षेत्र के फगवारा गांव का रहने वाला है ठग

ठगी में शामिल गैंग के सदस्यों का हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया. पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शातिर के पास से 83 अलग-अलग बैंक के एटीएम कार्ड, मोबाइल बरामद किया. नगर थाना की पुलिस ने शातिर को थाना पर लाकर पूछताछ किया. शातिर अपराधी द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह सीधे सादे अंजान लोगों को सहायता करने के बहाने से एटीएम कार्ड बदलकर उससे खरीददारी करते हैं. पैसा की अवैध ढंग से निकासी करते हैं.

चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित

नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को गश्ती के दौरान बैंक चेकिंग कर रहे थे. चेकिंग के दौरान भोला मेडिकल स्टोर के सामने बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के समीप 11:40 बजे एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था. पुलिस को उसपर शक हुआ. जब पुलिस ने उससे नाम पता पूछा तो वह सुग बुगाने लगा. पुलिस ने शख्ति से पूछताछ किया तो युवक ने अपना नाम और पता बताया. तलाशी लेने पर उनके पास से 83 अलग-अलग बैंक के एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

पूछताछ में कबूला ठगी का अपराध

पूछताछ में गिरफ्तार ठग ने स्वीकार किया कि वह एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे निकालते थे. वे खगड़िया में भी इसी इरादे से आए थे. पुलिस के अनुसार इन लोगों ने पहले भी कई जगहों पर इसी तरह की ठगी की है. लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर सीधे सादे लोगों के खाते से पैसा चपत कर जाते हैं. सामान का ऑनलाइन खरीददारी भी करता है.

ये हैं गिरफ्तार आरोपित

पुलिस ने जिन एटीएम ठगी के आरोपित को गिरफ्तार किया है. वह पंजाब स्टेट के कपूरथल्ला जिले के सतनामपुर थाना क्षेत्र के फगवारा गांव निवासी मिथिलेश पोद्दार के पुत्र लक्ष्मण कुमार बताया है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है की इसके खिलाफ पहले से कहाँ और कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि लक्ष्मण कुमार बेगूसराय जिले के परिहारा थाना क्षेत्र का है. अब पुलिस द्वारा गिरफ्तार ठग लक्ष्मण कुमार के खिलाफ झारखंड और बिहार सहित अन्य राज्यों के किस थानों में पहले से ठगी और चोरी के मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि राजेंद्र चौक पर पंजाब नेशनल बैंक एटीएम के पास से युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किये गये युवक के पास से 83 एटीएम कार्ड बरामद किया गया. उसके जेब से एंड्रोयड मोबाइल बरामद किया गया. बताया कि वह पंजाब राज्य के कपूरथल्ला जिले के सतनामपुर थाना क्षेत्र के फगवारा गांव में रहता है. पकड़े गये युवक का मूल घर बेगूसराय जिले के परिहारा में है. उसका आपराधिक मामले की जानकारी लिया जा रहा है. कहां और कितने मामले ठग लक्ष्मण के विरुद्ध दर्ज है. थानाध्यक्ष ने बताया कि लक्ष्मण के विरुद्ध कांड संख्या 117/26 दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vinod rao

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >