जनता दरबार में लंबित 13 मामले का निष्पादन

. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन सभागार में भूमि विवाद के त्वरित निपटारे को लेकर शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया

बेलदौर.

प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन सभागार में भूमि विवाद के त्वरित निपटारे को लेकर शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में लंबित 13 मामले का निष्पादन किया गया. सीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित की गयी. जनता दरबार में दोनों पक्षों की मौजूदगी में सीओ ने साक्ष्य दस्तावेज का अवलोकन करते पूर्व से लंबित 13 मामले का निष्पादन कर उभय पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जनता दरबार में पक्षकार बेला नोबाद गांव निवासी बिंदेश्वरी शर्मा व विजेंद्र शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा के बीच वर्षों से लंबित जमीनी विवाद की सुनवाई कर उभय पक्षों को आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, लिपिक पंकज कुमार सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >