एनडीए का जनसंपर्क अभियान में लोगों के मुलभूत समस्याओं का किया गया निदान

कई समस्याओं को एकत्रित कर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भेजने का आश्वासन दिया

बेलदौर. बेलदौर के जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के निर्देश पर एनडीए नेता एवं कार्यकर्ता की टोली पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर जनसुनवाई अभियान शुरू कर दिया है. रविवार को जदयू नेता नूतन सिंह पटेल के नेतृत्व में एनडीए नेता सकरोहर में जनसंपर्क अभियान के दौरान आए लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान करवाया. वहीं कई समस्याओं को लोगों से सुनकर उसकी सूची तैयार कर निबटारे को लेकर आवश्यक पहल किए जाने की बात कही. सुनवाई के दौरान आए लोगों की समस्याओं सामाजिक सुरक्षा पेंशन आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड बासगीत पर्चा को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को मौके से ही फोन कर समस्याओं का निबटारा करने का निर्देश दिया गया. वहीं कई समस्याओं को एकत्रित कर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भेजने का आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नीतीश कुमार, लोजपा आर के पंचायत अध्यक्ष ललन कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >