खगड़िया. जिले के बेलदौर विधानसभा में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है. इसी को लेकर शुक्रवार को चौथम प्रखंड मुख्यालय के सभागार में अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बेलदौर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर ने की. उन्होंने विधानसभा के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को चुनाव के दौरान की जाने वाली कार्रवाई के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए. सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र में वाहनों की जांच को प्राथमिकता दें. संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें. साथ ही प्रतिबंधित सामानों पर भी विशेष ध्यान दें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी सतर्कता के साथ निभाने के निर्देश दिए गए. बैठक में सहायक निर्वाची पदाधिकारी और चौथम के बीडीओ मिन्हाज अहमद के अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
