पुलिस ने 49 लीटर देसी शराब बरामद

पुलिस ने 49 लीटर देसी शराब बरामद

बेलदौर. पुलिस ने दो अलग-अलग गांव से गश्ती के दौरान करीब 49 लीटर आठ सौ ग्राम देसी शराब बरामद किया. जानकारी के मुताबिक नपं बेलदौर बाजार के मछली बाजार स्थित कैलू शर्मा के घर समीप से बोरे में बंद करीब 44 लीटर आठ सौ ग्राम देसी शराब बरामद किया. वही कंजरी पंचायत के इटहरी वासा निवासी शंकर मंडल के पुत्र रविंद्र मंडल के घर छापेमारी कर पुलिस ने करीब 5 लीटर देसी शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया. पूछताछ कर पुलिस ने उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी दल में एसआइ विकास कुमार समेत पुलिस बल मौजूद थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि दो अलग-अलग गांव से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई है. एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >