परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के मडैया बाजार में सरस्वती पूजा गणतंत्र दिवस एवं आगामी सप्ताह होने वाले शब ए बारात के मद्देनजर गुरूवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना था. जिसका नेतृत्व गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी द्वारा किया गया. मार्च में भारी संख्या में पुलिस जवानों की फौज आलम बाजार मड़ैया के अलग-अलग चौक चौराहे से होकर थाने तक पहुंची. एसडीपीओ ने स्पष्ट किया की सुरक्षा बलों द्वारा यह फ्लैग मार्च क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से निकाला गया है. बताया गया कि उपद्रवियों द्वारा अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार से शांति भंग नहीं होने दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
