गुरु बहना नीलम दीदी के जन्मोत्सव पर किया गया पौधरोपण

गुरु बहना नीलम दीदी के जन्मोत्सव पर किया गया पौधरोपण

गोगरी. शिव गुरु परिवार के संस्थापक गुरु हरेंद्र भैया की पत्नी नीलम दीदी के जन्मोत्सव पर वार्ड पार्षद सविता देवी के नेतृत्व में शिव गुरु भाई बहनों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चलाकर पौधरोपण किया. साथ ही वार्ड नंबर 30 स्थित में शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया. भजनोपदेशक सह नगर परिषद वार्ड नंबर 30 की वार्ड पार्षद सविता कुमारी ने भजन एवं प्रवचन के माध्यम से भगवान शिव के महिमा का बखान करते हुए बताया कि शिव आदिकाल से ही गुरु का कार्य करते आ रहे हैं. यदि लोक और परलोक में अधिक सुख पाना हो तो मनुष्य को शिव के भक्ति में लीन हो जाना चाहिए. सावन के पवित्र महीने में आदि निरंतर शिव के भजन व प्रवचन को सुनते हैं या सुनाते हैं, तो मोक्ष की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि जिस तरह हवा दुनिया के कोने-कोने में है, उसी तरह भगवान शिव भी कण-कण में उपस्थित है. भगवान दुनिया के कण-कण में उपस्थित होने के बावजूद उनका सुमिरन कर अपने अंदर उतार कर ही मानव को ज्ञान की प्राप्ति होगी. इसलिए शिव को गुरु बना कर ही मानव का कल्याण संभव है. मौके पर शोभा देवी, अनीता देवी, सरिता देवी, गीता देवी, मोहिनी देवी, प्रमिला देवी, छुहारा देवी, अशोक प्रसाद, रमेश कांत मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >