नव वर्ष में लगातार चल रहा है पिकनिक का दौर

सभी दोस्तों ने मिलकर जन्मदिन को सेलिब्रेट किया

गोगरी. नव वर्ष के आगाज के बाद लगातार पिकनिक का दौर शुरू है. पिकनिक स्पॉट पर अभी भी लोगों के द्वारा परिवार के साथ पिकनिक का लुफ्त उठाया जा रहा है. शुक्रवार को भी अनुमंडल के गायत्री मंदिर के पास पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ लगी रही. पास में ही अरुण फार्म हाउस में फाइव स्टार क्लब एवं भागवत मित्र मंडली के सदस्यों के द्वारा पूरे परिवार के साथ पिकनिक का आयोजन किया गया. सभी महिला पुरुष बच्चे सुबह से ही एक दूसरे से मिलकर बधाई देने के साथ-साथ अपने से तैयार किए गए लजीज भोजन का लुफ्त उठाया. बच्चे और महिलाएं काफी उत्साहित दिखे. डीजे की धुन पर महिला पुरुष बच्चे भी दिन भर थिरकते रहे. बाहर रह रहे दोस्तों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. शंकर मोटर्स पूर्णिया के जीएम आशीष चक्रवर्ती ने भी समय निकालकर सपरिवार पिकनिक का आनंद लिया. फाइव स्टार के सदस्य विनोद कुमार मंडल ने बताया कि हम लोग नववर्ष में इस तरह का आयोजन हर वर्ष करते हैं. सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त रहने के बावजूद समय निकालकर कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं. वही संजय मंडल ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी दोस्त बचपन से ही एक साथ रह रहे हैं. यह दोस्ती अभी भी बरकरार है. जो इस क्षेत्र के लिए मिसाल बनती जा रही है. नगर उपसभापति राजेश पंडित ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उसी दिन नगर उपसभापति राजेश का जन्मदिन भी मनाया गया. सभी दोस्तों ने मिलकर जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. रिचा चक्रवर्ती ने बताया कि बच्चों के साथ हम लोग इस दोस्तों की टोली का हिस्सा बनते हैं जो कि बहुत ही आनंददायक होता है. संजय मंडल ने बताया कि बचपन की यादें एक साथ मिलने के बाद ताजा हो जाता है. कार्यक्रम में सज्जन जायसवाल, पप्पू पोद्दार, प्रमोद चौधरी, पप्पू कुमार, विशाल शर्मा, रितेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष माया राम मंडल, दिनेश कुमार मंडल, विपिन मंडल, तरुण कुमार बिक्कू, अरुण कुमार, अशोक कुमार पंकज, सुबोध सिन्हा, सुमन सिन्हा, आर्यन सिन्हा, आर्यन गोस्वामी सना देव, किरण कुमारी, निशा कुमारी, संगीता सिंह, संजू देवी, राजू कुमार, शिल्पी, सिली चक्रवर्ती सहित दर्जनों महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >