शिविर के तीसरे दिन भी 15 लाईसेंसी शस्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन

शिविर के तीसरे दिन भी 15 लाईसेंसी शस्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन

बेलदौर. अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर थाने में शिविर लगाकर लाईसेंसी शस्त्रों के भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है. वही शुक्रवार को शिविर के तीसरे दिन बीडीओ सतीश कुमार ने 15 लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया. जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार से आदर्श थाना परिसर में जिला प्रशासन के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. विदित हो कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर बीते 7 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक लाईसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाना प्रस्तावित है. शिविर के तीसरे दिन सूचना पर बेलदौर थाना क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न गांव से लाईसेंसी शस्त्रधारक पहुंचे. शिविर में पहुंचे शस्त्रधारकों के लाईसेंसी शस्त्रों का बीडीओ सतीश कुमार के द्वारा सत्यापन किया गया. मौके पर एसआइ राहुल कुमार समेत पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >