चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसला, जख्मी

स्थानीय जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल कर नीचे गिर गया

खगड़िया.

स्थानीय जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल कर नीचे गिर गया. ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ ने यात्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि मंगलवार को गाड़ी संख्या 13206 प्लेटफार्म संख्या दो पर 1.18 बजे पहुंची थी. गाड़ी के खुलने के बाद एक व्यक्ति चलती गाड़ी पर चढ़ने का प्रयास किया. जिसमें उसका पैर फिसल कर गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच में गिर गया. गाड़ी पास होने के बाद ऑन ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ सुमन कुमार पासवान ने अन्य यात्रियों की मदद से जख्मी यात्री को बाहर निकाल कर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार किया गया. आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के नाथपुर वार्ड संख्या 9 निवासी स्व. पुनिया नंद झा के 44 वर्षीय पुत्र गंगा चंद्र झा चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर गया था. इलाज के बाद गंगा चंद्र झा ने आरपीएफ द्वारा मिले सहयोग की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >