खगड़िया के परबत्ता में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

Khagaria News: खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में सड़क सुरक्षा का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

Khagaria News: खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसा गोगरी-नारायणपुर तटबंध पर उदयपुर गांव के पास सोमवार देर शाम हुआ. घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पहले परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

तटबंध पर टहल रही थीं महिला

जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान उदयपुर गांव निवासी गुंजन देवी, पति ज्योतिष ठाकुर, के रूप में हुई है.

परिजनों ने बताया कि सोमवार देर शाम गुंजन देवी गोगरी-नारायणपुर तटबंध पर सड़क किनारे टहल रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे के बाद फरार हुआ बाइक चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगने के बाद बाइक चालक मौके पर रुके बिना फरार हो गया.

घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सड़क से उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

Khagaria News: प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परबत्ता ले जाया गया.

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गंभीर चोटों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

तेज रफ्तार बनी चिंता का कारण

गोगरी-नारायणपुर तटबंध मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी दुर्घटनाएं होती रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय किए जाने की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके.

फिलहाल घायल महिला का इलाज जारी है.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: पलटू झा

Published by: Pratyush Prashant

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >