दो शराबी समेत एक वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

ना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो शराबी समेत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो शराबी समेत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, शराब पीने के आरोप में पुलिस ने माली पंचायत के अकहा गांव निवासी नगीना सादा के पुत्र रविंद्र सादा एवं स्वर्गीय बैजनाथ सादा के पुत्र सनोज सादा को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों युवक शराब पीकर आपस में गाली-गलौज कर रहे थे. इसकी सूचना ग्रामीणों ने टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी को दे दिया. गुप्त सूचना पर पुलिस ने वारंटी गोगी गांव निवासी मंगल यादव के पुत्र मिथिलेश यादव को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित के ऊपर वर्ष 2015 में मामला दर्ज हुआ था, जो फरार चल रहे थे. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि दो शराबी समेत एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >