दस से अधिक मामलों का ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादन

अंचल परिसर में लगाये गये विशेष राजस्व एवं समाधान शिविर में पहुंचे सौ से अधिक लोग

– अंचल परिसर में लगाये गये विशेष राजस्व एवं समाधान शिविर में पहुंचे सौ से अधिक लोग खगड़िया. सदर अंचल परिसर में शुक्रवार को विशेष राजस्व एवं समाधान शिविर लगाया गया. शिविर में मौजा-वार शिकायत पंजीकरण काउंटर के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का पंजीकरण कर त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में कार्रवाई की गयी. शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी नवीन कुमार ने स्वयं लोगों की समस्याओं की सुनवाई की. समाधान करते हुए दस मामले का निष्पादन कर दिया गया. जिलाधिकारी वारी वारी से सभी काउंटर पर पहुंचकर कर्मियों के अलावे आमलोगों से बातचीत की. बताया जाता है कि शिविर में 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुआ. उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय शिविर के पहले दिन अंचल परिसर में राजस्व की समस्याओं के समाधान के लिए भीड़ लगी रही. वरीय उपसमाहर्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि राजस्व से संबंधित समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सभी अंचल में राजस्व शिविर लगाया जायेगा. नागरिकों को पारदर्शी,संवेदनशील, समावेशी एवं अग्र सक्रिय राजस्व प्रशासन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. सभी अंचलों में राजस्व संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व समाधान शिविर लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि गोगरी में तीन जनवरी को, अलौली अंचल में पांच जनवरी को, बेलदौर में छह जनवरी को, चौथम अंचल में नौ जनवरी को, मानसी अंचल में दस जनवरी को तथा परबत्ता अंचल को बारह जनवरी को राजस्व शिविर लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >