अलौली के शहरबन्नी में डूबने से वृद्ध महिला की मौत

पुलिस ने ���व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

अलौली. थाना क्षेत्र के शहरबन्नी पंचायत के वार्ड संख्या 2 बेलाही गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से वृद्ध महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि गरीब चौधरी के 69 वर्षीय पत्नी फुलेश्वरी देवी शौच करने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण पानी भरे गड्ढे में डूब गयी. स्थानीय लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला. घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, पंचायत के पूर्व मुखिया नागेश्वर साह, वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि केवल कुमार राम, पांडव चौधरी, कमलेश्वरी चौधरी, दिलखुश कुमार, मुरारी कुमार आदि लोग अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया. पूर्व मुखिया नागेश्वर साह ने घटना की जानकारी सीओ को दी. अंचलाधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. उचित मुआवजा दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >