सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

फोटो 3 में कैप्सन. विलाप करते परिजन.

चौथम. जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 107 स्थित देवका बजरंगबली मंदिर के समीप बाइक के धक्का से एक 75 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसका शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गया. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान देवका निवासी देवका मलखु महतो का पुत्र घोलू महतो के रूप में हुई है. परिजन ने बताया की घोलू महतो गुरुवार की देर शाम को बथान से गाय को खिलाकर घर लौट रहे थे. देवका बजरंगबली स्थान के समीप एनएच 107 को पार करने के दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया. इस घटना में वृद्ध बुरी तरह से घायल हो गया. घायलावस्था में उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां वृद्ध का इलाज के दौरान मौत हो गया. मौत की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह के निर्देश पर एसआइ संतोष सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया. शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया. शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. इधर परिजनों को सांत्वना देने के लिए मुखिया शशि भूषण कुमार, सरपंच ललेंद्र कुमार, उप मुखिया मुकेश कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि मोहन सिंह भी पहुंचे. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि मामले में आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >