सड़क दुर्घटना में वृद्ध पशुपालक की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में वृद्ध पशुपालक की हुई मौत

प्रतिनिधि, मानसी एनएच 31 पर गढ़िया चौक के समीप दूध पहुंचाने जा रहे वृद्ध पशुपालक को अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे पशुपालक की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर शाम की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी बटेश्वर यादव के 60 वर्षीय पुत्र सकलदेव यादव शुक्रवार की शाम दूध पहुंचाने के लिए जा रहा था. सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >