बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित, सड़क पर गिरा पेड़

बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया

खगड़िया. सदर प्रखंड के खगड़िया- बखरी मुख्य पथ पर बारिश के दौरान विशाल पेड़ गिर जाने के कारण आवा गमन प्रभावित हो गया. हलाकिं कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को काटकर हटा दिया गया. इस दौरान उक्त पथ पर वाहनों की कतार लग गयी थी. स्थानीय गंगौर थाना पुलिस द्वारा आवागमन सुचारू रूप से शुरू करा दिया गया. बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया., जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. स्थानीय बछौता निवासी आरके सिंह ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि ऐसे संभावित खतरे वाले पेड़ों की समय-समय पर जांच की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >