बेलदौर. प्रखंड के पांच पैक्सों में चुनाव को लेकर बुधवार से आइटी भवन में बुधवार और गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया जाना प्रस्तावित है. विदित हो कि बेलदौर प्रखंड के डुमरी पनसलवा, कैजरी, चौढली, ढाड़ी एवं नगर पंचायत बेलदौर का कार्यकाल नहीं पूरा होने के कारण सामान्य चुनाव नहीं हुई थी. जिस कारण चुनाव आयोग ने उक्त पैक्सो के लिए 21 और 22 को नामांकन को लेकर पत्र जारी किया है. वहीं उक्त पांचों पैक्सों में पैक्स अध्यक्ष अपने मतदाताओं के बीच अब गोलबंदी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. नामांकन की प्रक्रिया आइटी भवन में संपन्न करायी जाएगी. दाखिल नामांकन पर्चा की समीक्षा दो दिन बाद करने की सूचना है, इसको लेकर संबंधित पैक्स अभ्यर्थी आवश्यक तैयारी में जुटे हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
