चौथम के नीरपुर पैक्स गोदाम में उर्वरक बिक्री की जांच, स्टॉक और कीमत का हुआ मिलान

चौथम के नीरपुर पैक्स गोदाम में रासायनिक उर्वरक की बिक्री और भंडारण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने स्टॉक, अभिलेखों और किसानों से बिक्री मूल्य की जानकारी ली. निरीक्षण में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई.

Khagaria Fertilizer Inspection: चौथम (खगड़िया). प्रखंड के नीरपुर पैक्स गोदाम में मंगलवार को रासायनिक उर्वरक की बिक्री एवं भंडारण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) महेश कुमार और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) मनोज कुमार श्रीवास्तव ने गोदाम पहुंचकर उर्वरक बिक्री से संबंधित अभिलेखों और स्टॉक की जांच की.

स्टॉक और भंडारण पंजी का किया गया मिलान

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम में उपलब्ध रासायनिक उर्वरक के स्टॉक का मिलान भंडारण पंजी से किया. इसके अलावा स्टॉक डिस्प्ले बोर्ड और उर्वरक बिक्री पंजी का भी अवलोकन किया गया. अधिकारियों ने गोदाम में उर्वरक के रखरखाव और बिक्री प्रक्रिया की भी जानकारी ली.

किसानों से खाद की कीमत की ली जानकारी

अधिकारी जब गोदाम पहुंचे तो वहां किसान उर्वरक खरीद रहे थे. इस दौरान किसानों से खाद के बिक्री मूल्य की जानकारी ली गई. अधिकारियों ने यह भी जानने का प्रयास किया कि किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं.

शिकायत के बाद किया गया औचक निरीक्षण

बीएओ महेश कुमार ने बताया कि किसानों से मिली शिकायत के बाद नीरपुर पैक्स गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान किसानों से बिक्री मूल्य की जानकारी लेने के साथ-साथ स्टॉक, बिक्री पंजी और डिस्प्ले बोर्ड की भी जांच की गई.

व्यवस्था संतोषजनक मिलने का दावा

Khagaria Fertilizer Inspection: महेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोदाम में उर्वरक बिक्री और भंडारण की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई. किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराया जा रहा था. उन्होंने कृषि समन्वयक को निरीक्षण से संबंधित जांच रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhiraj kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >