जगह-जगह एनएच 107 है जर्जर, आवागमन में हो रही है परेशानी

आज भी कई जगहों पर सड़क का निर्माण कार्य को निर्माण कंपनी द्वारा छोड़ दिया गया है

चौथम. बीते आठ वर्षों से एनएच 107 के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है. आज भी कई जगहों पर सड़क का निर्माण कार्य को निर्माण कंपनी द्वारा छोड़ दिया गया है. जिससे आवागमन करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर बाइक सवार को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. दरअसल वर्ष 2018 में ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन आज तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है. बताया जाता है कि लगभग 1400 करोड़ की लागत से महेशखूंट से लेकर मधेपुरा के रास्ते पूर्णिया तक एनएच 107 सड़क है. जिसकी लंबाई करीब 177 किलोमीटर है. इस सड़क में कई पुल का भी निर्माण हुआ है. कई जगहों पर पुल का निर्माण कार्य अब भी अधूरा है. जहां सड़क में जानलेवा गड्ढे बन गये हैं. जबकि कंपनी को ऐसे जगहों पर सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी भी है. जानकारी के अनुसार महेशखूंट से लेकर माली चौक तक एनएच 107 सड़क खगड़िया जिले के अंतर्गत आता है. जिले में एनएच 107 सड़क की लंबाई करीब 35 किमी है. बताया जाता है कि इस सड़क में अब भी कई जगहों पर गड्ढा बना हुआ है. खासकर के छोटी तेलौंछ गांव में मध्य विद्यालय के समीप सड़क में गड्ढा बना हुआ है. वहीं हाल ठेरवा पार के निकट पुलिया के पास है. जबकि नौरंगा गांव के निकट भी सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है. वहीं पिरनगरा के पास सड़क भी अधूरा है. जबकि पुलिया का भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >