विवाहिता की गला दबाकर की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

विवाहिता की गला दबाकर की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के मेघौना गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मृतका के पिता सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र धनुपूरा गांव निवासी टुनटुन सिंह ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा कि पुत्री की शादी मेघौना निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के साथ आठ वर्ष पहले हुई थी. दामाद नीतीश कुमार व नुनु लाल सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह सास निशा देवी द्वारा बराबर मारपीट कर जान मारने की धमकी दी जाती थी. पुत्री सीता देवी ने घटना की जानकारी दी थी. 20 नवंबर की सुबह सीता की हत्या पति नीतीश कुमार, ससुर राजकुमार सिंह, सास निशा देवी ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >