नगर सभापति ने मथुरापुर टीकारामपुर में आयोजित नवाह महायज्ञ का किया उद्घाटन

बही भक्ति की बयार, यज्ञ को लेकर 501 महिला श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा में लिया भाग

बही भक्ति की बयार, यज्ञ को लेकर 501 महिला श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा में लिया भाग खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के टीकारामपुर (मथुरापुर) में आयोजित नवाह महायज्ञ का शुभारंभ नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया. सभापति ने हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 51 प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण एवं पूजा पाठ की. इस दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया. इसके साथ ही नौ दिवसीय मेले का भी आगाज किया गया. जो स्थानीय लोगों के लिए आस्था और उत्सव का केंद्र बन गया. कार्यक्रम के दौरान संयोजक सेवानिवृत कैप्टन योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन लगातार नौ दिनों तक चलेगा. जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जैसे अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, पुष्पाधिवास, घृताधिवास, मिष्ठानाधिवास एवं फलाधिवास संपन्न कराए जाएंगे. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा और 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा. जिससे पूरा क्षेत्र दिव्य रोशनी और भक्ति में सराबोर हो जाएगा. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि रामध्वनी जैसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है. नगर परिषद क्षेत्र में ऐसे आयोजनों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और धार्मिक समरसता को भी बढ़ावा देना है. इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में भाईचारा, सौहार्द और सांस्कृतिक जागरूकता का विस्तार होता है. संयोजक सेवानिवृत कैप्टन योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि यज्ञ 1 मई तक होगी. श्री श्री 108 सिन्दवासा बाबा स्थान पूजा समिति द्वारा आयोजित दस दिवसीय सीता राम, लक्ष्मण एवं हनुमंत जी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा सह नवाह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. स्वामी संतोष दुबे द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है. अयोध्या के महाराज आचार्य पंडित रंजीत शास्त्री जी के नेतृत्व भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. मौके पर जदयू नेता उमेश सिंह, हरिशंकर सिंह, अमित कुमार पटेल, मनोज सिंह, बन्देलाल सिंह, सच्चिदानंद सिंह, नबोध सिंह, पंकज सिंह, सुबोध सिंह, देवेंद्र सिंह, नंदलाल सिंह, कृष्णा कुमार, दशरथ राय, देवधर सिंह, महेश्वर सिंह उर्फ भगज जी, हरिशंकर सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >