खगड़िया. ईस्ट जॉन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट में मुंगेर विश्वविद्यालय ने बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी को 115 रन से पराजित किया है. यह मैच उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित किया गया. मुंगेर विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. मुंगेर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने बल्लेमजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 224 रनों का स्कोर खड़ा किया. खिलाड़ी गोलू कुमार ने 47 गेंदों पर 6 छक्के और 6 चौकों के साथ 86 रन बनाया. वहीं हर्षित आनंद ने 40 गेंदों पर 10 चौकों और 6 छक्कों के साथ 68 रन बनाया तथ विशाल ने भी 22 रन बनाया. वहीं बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी के बल्लेबाजों ने मुंगेर विश्वविद्यालय की गेंदबाजी का सामना करते हुए 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन पर सीमट गयी. खिलाड़ी दीपांशु ने 31 रन और राउतू सूरज ने 25 रन बनाया. गेंदबाजी में मुंगेर विश्वविद्यालय के गोलू कुमार ने 3 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट, शिवम कुमार ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट, हर्षित आनंद ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट और अमन कुमार सिंह व सुमित केशरी ने 1-1 विकेट लिया. बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी की ओर से दीपांशु, संस्कार वर्मा, सौरव नेक और अक्षत खंटुअल ने 1-1 विकेट चटकाया. मुंगेर विश्वविद्यालय टीम मैनेजर डॉ संजय कुमार, कोशी महाविद्यालय डॉ संजय मांझी व टीम कोच करमवीर कुमार ने जीत के बाद मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ संजय कुमार, डीएस. डब्लू, प्रो. डॉ भवेशचंद्र पांडे, जेआरएस कॉलेज के प्राचार्य देवराज सुमन, कोशी महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ तौसीफ मोहसिन, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ कपिलदेव महतो, डॉ नरेश यादव आदि अधिकारियों ने विजेता टीम को बधाई दी. मैच के निर्णायक शाश्वती सत्पथी, रियाजी अली और स्कोरर सुशील कुमार सौंदर्य ने निभाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
